file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

अर्की के मांगल में बादल फटा, 3 गाड़ियां बही, ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से तबाही

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अर्की /शिमला
सोलन जिला में अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत मांगल के गांव कंधर में कल बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ है। देर शाम हुई इस घटना में तीन गाड़ियां बह गई। वहीं बाढ़ की चपेट में आए घरों और पेयजल लाइनों के साथ ही कृषि भूमि को भी नुक्सान पहुंचा है। वहीं शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और भारी बारिश से सेब व अन्य फसलों को भी नुक्सान पहुंचा है।


सेब सीजन में लगातार मौसम की बेरुखी किसानों बागवानों की कमर तोड़ रही है। भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही अंधड़ से सेब, आम, प्लम, आड़ू, और अन्य गुठलीदार फलों व् नगदी फसलों को भारी नुसकान झेलना पड़ रहा है। अब तक बागवानी क्षेत्र में ही करीब 250 करोड़ के नुक्सान का आकलन किया जा चूका है।


सेब की बात करें तो सबसे ज्यादा नुक्सान हैं नेट लगाने वालों को ही झेलना पद रहा है क्योंकि ओलावृष्टि के समय जाली पर ढेर लगने से फसल के सात ही पेड़ों को भी नुक्सान पहुँच रहा है जिससे बागवानों को दोहरा नुक्सान हो रहा है। प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से नुक्सान का आंकलन कर राहत प्रदान करने की मांग की हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

अब पित्त की नली के कैंसर का ब्रैकीथेरेपी से उपचार संभव- IGMC शिमला में डॉ. शिखा सूद ने पहली दफा बिना चीर-फाड़ किया सफल आपरेशन

Thu Jun 3 , 2021
आईजीएमसी के इतिहास में पहली दफा हुआ इस तरह का सफल आपरेशनएप्पल न्यूज़, शिमलाकोविड-19 के इस दौर में एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण ने पूरी तरह से हेल्थ सिस्टम को हिलाकर रख दिया है, वहीं कुछ ऐसे चिकित्सक भी हैं जो जान जोखिम में डालकर मरीजों का समय पर इलाज […]

You May Like

Breaking News