IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

संजय दत्त बोले- कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से करें कार्य

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त ने पार्टी पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा से कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें जिस भी क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है  उन्हें उसे पूरी लग्न से पूरा करना है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों, महासचिवों व अन्य पदाधिकारियों,कार्यकारणी के सदस्यों, सचिवों से भेंट कर उनके कार्यो की विस्तृत जानकारी लेते हुए संजय दत्त ने कहा कि पार्टी की नीतियों व कार्यकमों का पूरा प्रचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना महामारी से निपटने में पूरी तरह विफल रही है।उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश जिन गंभीर चुनोतियों से गुज़र रहा है उस सब की जिम्मेवार केंद्र की मोदी सरकार है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के पहले दौर में पिछले साल राहुल गांधी इस महामारी को लेकर मोदी सरकार को सचेत किया था,पर उस समय उन्होंने इसे अनसुना कर दिया था। आज इस महामारी ने देश मे विकराल रूप ले लिया है,जिसमें हिमाचल भी अछूता नही है।

प्रदेश सरकार भी इस महामारी से निपटने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के मागर्दर्शन में कांग्रेस देश भर में लोगों के राहत कार्यो में जुटी है।कांग्रेस हर स्तर पर लोगों की मदद कर रही है।

संजय दत्त ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों सेजिस क्षेत्र का उनका दायित्व सौंपा है व उनके अपने गृह क्षेत्र में आने वाले समय मे ओर गति लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें जो भी क्षेत्रवार दायित्व सौंपा गया है उससे उन्हें पूरी गम्भीरता से अधिक समय देना है और जिस प्रकार सोनिया गांधी, राहुल गांधी व राजीव शुक्ला के दिशानिर्देश है उन्हें संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहते हुए उन्हें पूरा करना है।

संजय दत्त से विशेष मिलने वालों में जो नेता विधायक कल नही मिल सकें थे वह आज मिले, उनमें विधायक पवन काज़ल, सुंदर ठाकुर,आशीष बुटेल के अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप कुमार, वरिष्ठ नेता गंगुराम मुसाफिर,रंगीला राम राव,कुलदीप पठानिया थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी की महिला मंडल रौ ने चलाया स्वच्छता अभियान

Fri Jun 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दलाश के महिला मंडल रौ ओर धन लक्ष्मी सहायता समूह रौ समय समय पर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ साथ समाज के लिए एक उदहारण  है। महिला मंडल रौ द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके […]

You May Like

Breaking News