IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

विश्वविद्यालय आने पर CM जयराम ठाकुर को झेलना पड़ा विरोध, SFI ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय के भवन की स्थापना दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को छात्र संगठन SFI का विरोध झेलना पड़ा।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के मौके पर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। विवि में प्रवेश के दौरान SFI ने जोरदार नारेबाजी की।

एसएफआई ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार की को एक साल की एक्सटेंशन देने और प्रदेश विश्वविद्यालय में आरएसएस और बीजेपी के लोगों को भर्ती करने के आरोपों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

हिमाचल प्रदेश एसएफआई के राज्य सचिव एवं अमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विशेष विचारधारा के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी अयोग्य लोगों को भर्ती किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में एसएफआई के राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगे नहीं मानीं, तो आने वाले समय में वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश विधान सभा Officers Association के चुनाव, जितेन्द्र सिंह कंवर सर्वसम्मति से चुने प्रधान

Thu Jul 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधान सभा Officers Association के चुनाव गिरधारी लाल शर्मा, अवर सचिव की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसम्मति से जितेन्द्र सिंह कंवर, प्रधान बेग राम कश्यप, उप प्रधान, दिनेश चौहान, महा-सचिव, दीपक भण्डारी को वित्त सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त राजिन्द्र सिंह ठाकुर तथा नयना कोटवी […]

You May Like

Breaking News