IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री केवल घोषणा नहीं करते उनको पूरा भी करते हैं, BJP कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार-कश्यप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

2022 में शिमला ग्रामीण में भी भाजपा कमल का फूल खिलाएगी

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल के ग्राम केन्द्र प्रशिक्षण वर्ग का समापन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में हुआ बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष रवि मेहता विशेष रूप में उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उन्होंने सभी 68 विधानसभाओं का अनेकों बार दौरा किया है, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केवल घोषणा नहीं करते परंतु उनको पूरा भी करते हैं।
आज हमारा प्रदेश कोविड टीकाकरण में पूरे देश में प्रथम स्थान पर चल रहा है हमारे प्रदेश में 55 लाख  से अधिक लोगों को टीका लग चुका है और सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे प्रदेश में कोविड-19 टिके कि कोई वेस्टीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लगातार सभी चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है , 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने जीत दर्ज की, उसके बाद 2017 में 44 सीटें जीतकर एक मजबूत सरकार बनाई, उसके उपरांत 2019 में रिकॉर्ड तोड़ मतों से चारों लोकसभा सीटों में भाजपा ने जीत दर्ज की, धर्मशाला एवं पच्छाद के उपचुनाव में भी भाजपा जीती और आने वाले सभी उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनावों में भाजपा एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में एक सशक्त सरकार बनाएगी , आज भाजपा का कार्यकर्ता हर समय हर चुनौती के लिए तैयार है।
2022 में शिमला ग्रामीण में भी भाजपा कमल का फूल खिलाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री नहीं चाहते थे CS "अनिल खाची" को हटाना, महेंद्र सिंह के दबाव में हटाया, जय श्रीराम बोलने से नहीं बन जाते 'हिन्दू'- विक्रमादित्य

Mon Aug 9 , 2021
राजा वीरभद्र सिंह थे सबसे बड़े हिन्दू, RSS- VHP भी मानता है अन्याय होने नहीं देंगे सिर्फ निंदा करना मकसद नहीं, धरतीपुत्र का नारा देने वाले रहें शांत “हम भारत पुत्र हैं”-विक्रमादित्य एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को अपने राजनीतिक विरोधियों आउट सत्तासीन भाजपा […]

You May Like

Breaking News