file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हाथ थाम कर दिया अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पालमपुर

कांगड़ा जिला के पालमपुर स्तिथ विवेकानंद ट्रस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत किया।
आशीर्वाद देने के बाद दोनों नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ विवेकानंद की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की।
मीडिया से बात चीत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो भारत गेम्स व संस्थाओं से हमारे युवा खिलाड़ियों का मनोबल निरंतर बढ़ रहा है।


आने वाले समय मे जिस प्रकार से खेलों को लेकर काम हो रहा है हमारे खेलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं खिलाड़ियों से बात भी करते है और उनकी जानकारी भी रखते है। जिस आत्मयता से प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से बात चीत करते है उससे सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के किए हर संभव मद्द करती है और जिस युवा में कुछ कर दिखाने की आग होती है एवं लड़ने की ताकत होती है वो आगे बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सब युवाओं के प्रेरणास्रोत है और हम सब स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरित है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, मंत्री राकेश पठानिया, त्रिलोक कपूर एवं कई भाजपा नेता उपस्थित थे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

सेजिज़ संस्था शिमला और विमन वैलफेयर एसोसिएशन शांकली ने बडश में किया पौधरोपण

Sat Aug 21 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला सेजिज़ संस्था और विमन वैलफेयर ऐसोसिएशन शांकली ने वन विभाग शिमला के सहयोग से बड़श पंचायत, नज़दीक भ्राड़ी, शिमला में हल्की बूंदाबांदी के बीच लगभग 100 पेड़ लगाए। इन के साथ सत्य सांई फाउनडेशन और पंचायत के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में भाग […]

You May Like

Breaking News