सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

घुमारवीं पुलिस ने 3 युवकों को 4.32 ग्राम चिट्टा व नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा, NDPS के तहत मामला दर्ज

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल, घुमारवी

घुमारवी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों से विभिन्न स्थानों पर 4.32 ग्राम चिट्टा व 15 गोलियां नशे की पकड़ी गई है ।घुमारवी थाना पुलिस दिन में लगभग तीन बजे के करीब तरौंतड़ा की तरफ गश्त कर रही थी कि जैसे तरौंतड़ा के पास पहुंचे तो वहां पर एक गाड़ी हि.प्र.23 डी 3491 मे दो युवक बैठे थे तो शक के आधार पर तलाशी लेने पर युवकों के बैग से 0.50 ग्राम चिट्टा व 15 गोलियां ईटीजोलम नशीली दवाओं की पकड़ी गई है।

युवकों की पहचान पारस शर्मा पुत्र मेला राम शर्मा गांव व डाकघर कुठेड़ा तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर व दूसरा अशोक कुमार पुत्र अमरनाथ गांव मतोली डाकघर समैला तहसील बल्द्धाड़ा जिला मण्डी के रूप में हुईं हैं।

दूसरा मामला घुमारवी के साथ लगते कलरी कॉलेज के साथ देलग का है। वहाँ पर पुलिस की टीम गश्त कर रही थी कि जैसे ही पुलिस टीम देलग के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक घबरा गया था तो शक के आधार पर तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 3.82 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है ।

युवक की पहचान कुलविंदर धीमान पुत्र रत्न लाल उम्र 29 साल गांव बाड़ी डाकघर मझेड़वा तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर के रूप में हुईं हैं ।

घुमारवी थाना पुलिस ने युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं के तहम मामला दर्ज कर दिया गया है तथा गहन छानबीन की जा रही हैं।

डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन युवकों से चिट्टा व नशीली दवाईयाँ बरामद की है । पुलिस नशा के धंधा करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही कारवाई की जाएगी तथा चुन चुन कर सलाखों के पीछे डालेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बाइक पर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, JCB से पास लेते हुए बाइक हुई स्किड, टायर के नीचे आने से महिला की दर्दनाक मौत

Sat Oct 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवीं बिलासपुर बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के कस्बा निहारी में शनिवार सुबह लगभग दस बजे करीब एक महिला की जेसीबी के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त महिला की पहचान भपराल पंचायत के गांव बड़ोंग […]

You May Like

Breaking News