file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बिलासपुर में मानवता शर्मसार- नवजात शिशु को जन्म के बाद झाड़ियों में छोड़ मॉ फरार-तलाश जारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

–बिलासपुर के गंढ़ीर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें झाड़ियों में एक नवजात शिशु के पाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में हाहाकार मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यक्ति को खेत में जाते वक्त झाड़ियों में नवजात शिशु दिखाई दिया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों, 108 एम्बुलेंस सेवा व स्थानीय पुलिस को दी गयी।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने नवजात शिशु को उठाकर 108 एम्बुलेंस के जरिये क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया जहां उसे एसएनसीयू यानी स्पेशल न्यू बोर्न केअर यूनिट में एडमिट कर दिया गया है।

आपको बता दें कि नवजात शिशु प्री मेच्युर जन्मा है और उसका वजन 01 किलो 200 ग्राम है जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर सतीश शर्मा की टीम उसका इलाज कर रही है।

वहीं मामले की जनकारी देते हुए गंढ़ीर से वार्ड सदस्य पंकज बंगा ने बताया कि आज सुबह यह नवजात शीशु झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला था जिसे उपचार के लिए बिलासपुर जिला अस्पताल लाया गया है।वहीं इसके माँ बाप का अभी तक कोई पता नहीं है मगर यह बच्चा ठीक हो जाता है तो उससे गोद लेने के लिए कई परिवार आगे आ रहे हैं।

वहीं डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार ने कहा कि पूरे मामले को लेकर तलाई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है कि आखिर नवजात शिशु को लावारिस तौर पर किसने और क्यों छोड़ा है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

जालप राम बने आनी खण्ड की प्रयोगशाला परिचर संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष

Sat Oct 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, आनी हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला परिचर संघ की आनी खण्ड स्तर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। संघ की कार्यकारिणी में लगभग 15 लोगों को शामिल किया गया है। इस दौरान महिला विंग का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी में ब्लॉकों के प्रधानों को 12 जिलों के प्रधान. […]

You May Like

Breaking News