सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

PM को सर्वश्रेष्ठ व सबसे लोकप्रिय राजनेता आंके जाने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अमेरिका की डाटा फर्म माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा देश में कोविड-19 महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ और सबसे लोकप्रिय राजनेता आंका जाने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माॅर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनुमोदन रेटिंग विश्व के नेताओं में सबसे अधिक है। यह उनके सक्षम नेतृत्व का प्रमाण है और सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह इस डाटा फर्म द्वारा ट्रैक किए गए विश्व के किसी भी अन्य नेता की तुलना में उच्च रेटिंग है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 संकट के विभिन्न मुद्दों और कुशल प्रबंधन के लिए एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए प्रभावी और समयबद्ध निर्णयों के कारण ही भारत कोरोना संकट से प्रभावी रूप से निपटने में सक्षम हुआ।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री के गतिशील और कुशल नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ता रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री करेंगे विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ

Sun Jan 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 6 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विधायक ई-मित्र सेवा का शुभारम्भ करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल ऐप के […]

You May Like

Breaking News