IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

लखीमपुर में किसानों पर हुए बर्बर हमले के खिलाफ NSUI मुखर, जलाया CM योगी का पुतला

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी के नीचे रौंद देने की बर्बर घटना के बाद पूरे देश में किसानों व विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है।

शिमला में एक और कांग्रेस ने जहां इसके खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के बाहर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया व केंद्र कि मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान एनएसयूआई राज्य अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि योगी सरकार की गुंडागर्दी बर्दास्त नही की जाएगी। भाजपा के मंत्री के बेटे ने अन्नदाता किसान को मारा है यह गोडसे की विचारधारा है।

इस विचारधारा के समर्थक यही कर सकते हैं। क्या कारण है जो प्रियंका गांधी को किसानों से।मिलने नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तो केवल पुतला जलाया गया है लेकिन nsui इसके विरोध में उग्र आंदोलन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

डाॅ. रचना गुप्ता की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का राज्यपाल आर्लेकर ने किया विमोचन, डॉ रचना NBT एलीट ग्रुप में शामिल

Tue Oct 5 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां लेखिका और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. रचना गुप्ता, जो हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य भी हैं, की पुस्तक ‘देवधराः हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। यह पुस्तक राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा प्रकाशित की गई है।इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा […]

You May Like

Breaking News