IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP में कांग्रेस से ज्यादा परिवारवाद, CM ने अपनी कुर्सी बचाने में ही बिता दिए चार साल, उपचुनाव परिणामों के बाद CM का जाना तय- कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव को लेकर दोनों दलों का एक दूसरे पर वार पलटवार का सिलसिला जारी है। कांग्रेस ने भाजपा पर महँगाई, बेरोजगार और परिवारवाद को लेकर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में महँगाई आसमान छू रही है और भाजपा कोविड टीकाकरण को इसके लिए तथ्यहीन तर्क दे रही है। बेरोजगारी का आंकड़ा प्रदेश में 13 लाख हो गया है।परिवारवाद कांग्रेस से कंही अधिक भाजपा में हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार है इसलिए महँगाई को रोकना भाजपा सरकार का काम है लेकिन वो महँगाई के लिए भी कांग्रेस और कोविड टीकाकरण को जिम्मेदार ठहराया रहे हैं।

भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं क्योंकि उनको उपचुनाव के परिणाम आने के बाद कुर्सी जाने का खतरा पैदा हो गया है।मुख्यमंत्री चार साल में चार दिन भी सरकार नहीं चला पाए हैं केवल चार साल कुर्सी बचाने का ही काम किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

क्षेत्रवाद तो तब होता था जब सरकार बदलते ही टोपियों का रंग बदल जाता था- जयराम ठाकुर

Sat Oct 23 , 2021
मैंने गरीबी देखी है और सत्ता में आने के बाद से ही गरीबों के लिए काम किया : जयराम ठाकुर एप्पल न्यूज़, बंजार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के लारजी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। इस […]

You May Like

Breaking News