PWD दो माह से नहीं लगा पाया लढागी के पास गिरा डंगा, ग्रामीण 4 किलोमीटर पैदल सफर को मजबूर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

विकास खण्ड की लफाली पंचायत के लढागी में गुगरा-जाओं-लढागी-तराला सडक पर लढागी के पास सडक का डंगा गिरने से यातायात बंद पडा है जिस कारण जनता को भारी परेशानी झेलनी पड रही है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले करीब दो माह से लढागी के पास सडक का डंगा गिरने से बसें भी यहीं तक आ रही है जिस कारण लफाली, बुच्छैर,लढागी, तराला, बनास आदि गांव के ग्रामीणों को अपने गणंतवय तक 4 किलोमीटर पैदल सफर करना पड रहा है या फिर महंगे दामों पर प्राईवेट गाडियों साथ सफर करना पड रही है।

ग्रामीण उतम, देसराज, नोया राम, तोया राम, डाबे राम, नारायण, दिनेश, जय सिंह आदि  का कहना है कि दो माह से सडक का डंगा गिरने के कारण बसें भी रखाईधार तक ही आ रही है तथा गैस की गाडी भी यहीं तक आ रही है जिस कारण यहां से आगे लोगों को सिलेंडर पीठ पर ढोकर ले जाने पड रहे हैं।

  इन लोगों का कहना है अपंग लोगों को पैदल अपने गंतव्य तक पंहुचने में सबसे ज़्यादा दिक्कत झेलनी पड रही है। इन लोगों का कहना है कि विभाग को इस बारे में कई बार सूचित किया गया किन्तु विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

ग्रामीण देसराज का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में 1100 पर भी फोन किया था किन्तु अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है। इन लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सडक का डंगा लगाया नहीं गया तो आनी में पी.डब्ल्यू. डी. विभाग के विरुद्ध चका जाम किया जाऐगा।     

उधर, जब इस बारे में  एस.डी.ओ. पी.डब्ल्यू. डी. सब डिवीजन दलाश संजय शर्मा से बात की गई.तो उन्होंने बताया कि  ठेकेदार को जल्द डंगा लगाने के आदेश दे दिये गये हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP जन सेवा में नंबर-1, भारत ने PM मोदी के नेतृव में हर योजना में बनाए रिकॉर्ड, हार के कारण जानने को 20 से पहले होगी बैठक- 2022 में फिर बनेगी BJP सरकार

Sun Nov 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सम्पन्न हुई। इस बैठक में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जबसे जगत प्रकाश नड्डा […]

You May Like

Breaking News