file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

BJP जन सेवा में नंबर-1, भारत ने PM मोदी के नेतृव में हर योजना में बनाए रिकॉर्ड, हार के कारण जानने को 20 से पहले होगी बैठक- 2022 में फिर बनेगी BJP सरकार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सम्पन्न हुई। इस बैठक में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जबसे जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने है यह पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है।

उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई जैसे भारत का टिकाकरण अभियान जो कि दुनिया का सबसे बड़ा अभियान है, हमने एक दिन में करोड़ो लोगों को टिका लगा कर रिकॉर्ड बनाए है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड समय भारत मे 2 कोविड वैक्सीन का निर्माण किया गया है एसा पहली बार हुआ है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बारे में सोच और सभी को मुफ्त राशन आगामी छट्ठ पूजा तक देने का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि मास्क बनाने में,  वेंटिलेटर बनाने में,  ऑक्सीजन, बिस्तर बनाने ने रेकॉर्ड बनाने है। आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
उन्होंने कहा की भारत वर्ष में 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ हुआ है, हर साल 6000 रु किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंच रही है। आज भारत भ्राताचार मुक्त है, यह केवल मोदी के शासनकाल में मुमकिन था।
उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव आने वाले है , इसको लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में उपचुनावो को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा की कोविड के समय भी भजापा ने जन सेवा के आयाम स्थापित किए।
उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में सभी कमियों को पूरी करते हुए 2022 के चुनवों के लिए भाजपा तैयार है और हम आने लक्ष्य पर अटल है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।

वही इस अवसर पर बैठक में शिरकत करने आए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले पांच राज्यों के चुनावों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से हिमाचल प्रदेश के चारों उपचुनाव में भाजपा की हुई हार के कारणों के बारे में पूछने पर धूमल ने कहा कि 20 नवंबर से पहले प्रदेश हार के कारणों को लेकर समीक्षा बैठक करेगा जिसमें हार के कारणों पर चिंतन तथा मंथन किया जाएगा तथा 2022 में मिशन रिपीट को लेकर रणनीति भी स्थापित की जाएगी ।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 2022 के लिए भाजपा का लक्ष्य बिल्कुल सीधा है भाजपा में आज से ही इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक कार्य शुरू कर दिया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर पर हार जीत का सिलसिला चलता रहता है जहां कभी कांग्रेस जीती है तो वही कभी कांग्रेस की भी हार होती है और यह दौर भी बहुत जल्द समाप्त होगा और भाजपा 2022 में मिशन रिपीट की ओर निश्चित तौर पर अग्रसर होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल बोले- ‘राजा’ को दण्ड देने का कार्य सामाजिक संगठन कर सकते हैं, राजभवन में नशे के खिलाफ कर रहे थे चर्चा

Sun Nov 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में राजभवन में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विशेष विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया गया।इस अवसर पर, राज्यपाल ने सभी प्रतिनिधियों का राजभवन में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता ही हमारे राष्ट्र की पहचान है। समाज […]

You May Like

Breaking News