IG हिमांशु मिश्रा ने हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, चाक चौबंद रहेंगी सुरक्षा व्यवस्था

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने आज यहां बचत भवन में भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 जनवरी के आगमन के संदर्भ में बैठक ली।
उन्होंने राज्य के पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिमला शहर को 11 सैक्टरों में विभाजित किया गया है।

उन्होंने संबंधित ड्यूटी प्वाईंट अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था शहर में चाकचैबंद रहें और सुरक्षा में कोई चूक न हो।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए तथा यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
हिमांशु मिश्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे में स्वास्थ्य आपातकाल सुविधाएं, एम्बुलेंस सेवा व अग्निश्मन सेवाओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री के पूरे रूट का ब्यौरा प्रस्तुत किया और यातायात संबंधित जानकारी प्रदान की।

Share from A4appleNews:

Next Post

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हिमाचल निर्माताओं को भूली सरकार, हर होर्डिंग में मोदी-शाह- बताएं हिमाचल निर्माण में इनका क्या योगदान- राठौर

Sat Jan 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल दिवस 25 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस रिज मैदान स्थित देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।इस दौरान हिमाचल को बनाया कांग्रेस ने,सजाया कांग्रेस ने,सवांरा कांग्रेस ने का नारा दिया जाएगा।कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह […]

You May Like