18 वर्षों बाद सरेउलसर में माता बूढ़ी नागिन से मिले कुंईर के ब्यास ऋषि, शक्तियां अर्जित कर लौटे देवालय वापिस

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

तीन गढ़ और सात हारों के इष्ट देवता मुहान पँचायत के कुंइर के ब्यास ऋषि महादेव अपनी माता सरेउलसर स्थित बूढ़ी नागिन से मिलकर और शक्तियों को अर्जित कर अपने हारियानों, कारकुनों और देवलुओं सहित बुधवार को वापिस लौट आये हैं।

देवता के कारदार इन्द्र सिंह, कारदार मंगत राम , मुहान पंचायत के प्रधान हरीश शर्मा और देवता के दरोगा ठाकुर दास वर्मा ने बताया कि अपने इस तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन ब्यास ऋषि ने खनाग पँचायत के झरौहनु स्थित अपनी कोठी में रात्रि विश्राम किया और अगले दिन अपने सैंकड़ों अनुयायियों के साथ सरेउलसर पहुंचे और परंपराओं को पूरा कर शक्तियों को अर्जित किया।

इसका नजारा देखते ही बनता था। जिसके बाद लाम्बा लाम्बरी जोगणी का आह्वान भी किया गया। देवालय वापिस पहुंचने पर बुधवार को ब्यास ऋषि के साथ कुंईर पहुंचे वाहणों और शक्तियों की प्रतिष्ठा की गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM के सलाहकार डाॅ. आरएन बत्ता की धर्मपत्नी व शिक्षाविद राजेश्वरी बत्ता का निधन, CM ने किया गहरा शोक व्यक्त

Wed Jul 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर.एन. बत्ता की धर्मपत्नी राजेश्वरी बत्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राजेश्वरी बत्ता ने लम्बी बीमारी के बाद प्रातः अन्तिम सांस ली। वह 58 वर्ष की थीं।  मुख्यमंत्री ने डाॅ. बत्ता के आवास […]

You May Like

Breaking News