IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल दिवस पर भाजपा अध्यक्ष ने डा. परमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नाहन
मैडिकल और पैरा मैडिकल को भेंट किए 150 सुरक्षा गाउन
हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर डा. राजीव बिन्दल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी।

\"\"


डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को देखते हुए हिमाचल दिवस के पुनीत अवसर पर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और पैरा मैडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए 150 गाउन डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज में जाकर भेंट किए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सुरक्षा गाउन और मैडिकल काॅलेज प्रिंसिपल को 100 सुरक्षा गाउन प्रदान किए।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा छोटा सा हिमाचल जहां प्रकृति ने स्वर्ग सी सुन्दरता बिखेरी है जहां लोग साधु प्रवृति के हैं ऐसा प्रदेश देश में सबसे अग्रणी प्रदेश बन कर रहेगा। ऐसा विश्वास है व शुभकानाएं।
डा. राजीव बिन्दल ने कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कोविड फंड और पीएम केयरस फंड में आज नाहन में करीब 74 हजार रुपये के करीब 12 चैक विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा भेंट करने पर आभार भी जताया। डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए दानी सज्जन लगातार राहत कोष में आना अंशदान कर रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

रजनी पाटिल के ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश- फ़ूड सिक्योरटी कानून को लागू करने का सरकार पर बनाएं पूरा दबाब

Wed Apr 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने ब्लॉक अध्यक्षों से कहा है कि वह प्रदेश सरकार पर फ़ूड सिक्योरटी कानून को लागू करने का पूरा दबाब बनाए।उन्होंने कहा है कि देश मे कोरोना माहमारी के चलते लॉक डाउन की बजह से गरीब और मजदूरों […]

You May Like

Breaking News