IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

फिर सियासत का पावर सेंटर बना ‘होलीलॉज’ लंच डिप्लोमेसी में पहुंचे कांग्रेस MLA- पूर्व MLA, प्रतिभा सिंह को बधाई के बहाने दिया एकजुटता का संदेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में हाल ही में हुए उप चुनावों में मिली जीत के बाद उत्साहित कांग्रेस वीरवार को भी एकजुट दिखी। मंडी संसदीय सीट से नव निर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को अपने निवास स्थान हॉलीलॉज में कांग्रेस विधायक और पूर्व विधायकों के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन (लंच) का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से लेकर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता लंच पर हॉलीलॉज पहुंचे। सभी ने प्रतिभा सिंह को चुनाव में जीत पर बधाई दी।

इस लंच डिप्लोमेसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा रही।  इसे हॉलीलॉज का शक्ति प्रदर्शन बता रहे थे लंच डिप्लोमेसी के बहाने कांग्रेस की एकजुटता आने वाले समय के लिए कई अहम संदेश दे रही है। मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी यदि एकजुट होकर चुनाव लड़ती है तो जीत की राह आसान होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हॉलीलॉज में अक्सर इस तरह के लंच और डीनर का आयोजन करते थे। अपने जन्मदिन पर वह पार्टी के सभी विधायकों और नेताओं को बुलाते थे। वहीं कई अन्य मौकों पर भी वह नेताओं को हॉलीलॉज बुलाते थे।

वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह द्वारा लंच का आयोजन किया गया। इसमें सभी नेताओं ने अपनी हाजरी भरकर संदेश दिया कि पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठोर ने कहा कि जिस तरह ने उपचुनावों ।के जीत दर्ज की है उससे कांग्रेस ने खुशी माहौल है लेकिन दुख है राजा वीरभद्र के बगैर के ये खुशी है आज उनकी कमी खल रही है।  मंडी संसदीय सीट पर जीत के बाद प्रतिभा सिंह नर आज लंच का आयोजन किया गया था जिसमे सभी नेता शामिल हुए है। उप चुनावो में  बहुत बड़ी जीत मिली है ओर आज खुशनुमा  माहौल में सभी नेता मिले  है ओर एकजुटता का  संदेश जायेग कांग्रेस एक जुट है।उन्होने कहा कि जिस तरह  भर्तियां विपक्षी फैला रहे थे कि कांग्रेस गुट में बंटी है अब उनका मुह बन्द हो गया है । कांग्रेस 2022 में भी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी ओर जीत दर्ज करेगी। 

वही विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह से उप चुनाव में कांग्रेस जीती है उसी खुशी में सभी विधायकों पूर्व विधायको को आज लंच पर आमंत्रित किया गया था और खुशी का मौका था और एकजुटता का संदेश देने के लिए सभी नेता एकत्रित हुए थे। जिस तरह से उप चुनावो में सभी नेता थके हुए थे ओर ये कांग्रेस का परिवार है। वही वीरभद्र सिंह की कमी भी रही । होलीलोज ने कई ऐसे दौर देखे है और इस तरह का आयोजन हमेशा यहाँ होते रहते थे लेकिन ये पहला मौका है कि वीरभद्र सिंह मौजुद नही थे लेकिन उनका आश्रीवाद हमेशा बना रहेगा और जिस तरह से ये चुनाव जीते है 2022 में भी कांग्रेस चुनाव जीत कर सत्ता पर काबिज होगी। 

वही कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह  ने कहा कि  कांग्रेस ने एकजुट होंकर उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है । जीत की खुशी में सांसद प्रतिभा सिंह ने लंच का आयोजन किया था जिसमे सभी नेता शामिल हुए है। उप चुनावो में जिस तरह पार्टी एकजुट हो कर चुनाव लड़ी है 2022 में भी इसी तरह से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी ओर सत्ता में काबिज करेगी। सूक्खु ने हालांकि पार्टी स्तर पर महत्त्वपूर्ण फैसले लेने की जरूरत है। 

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि उप चुनाव में विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस के ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। उसके बाद यह लंच रखा गया था। यहां कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। जब सभी नेता एकजुट हो गए हैं चर्चाएं अपने आप खत्म हो जाती है। 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है इसके लिए सभी एकजुट है।

वरिष्ठ विधायक आशा कुमारी ने कहा कि पुराने साथियों से मिलने का मौका मिला। गैर राजनीतिक कार्यक्रम था। कांग्रेस एकजुट है और 2022 में प्रचंड जीत से सत्तासीन होंगे। उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता ने जिस तरह से उप चुनाव में कांग्रेस का दिया है उसी तरह से 2022 में भी जनता भाजपा को नकार कर कांग्रेस का समर्थन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

2 सप्ताह बाद आखिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, आदमख़ोर या नही वन विभाग पता लगाने में जुटा

Fri Nov 19 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला दिवाली के बाद से तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम को 14 दिन बाद सफ़लता हाथ लगी है।टीम ने गुरुवार रात एक तेंदुए को पकड़ा है। शहर के कनलोग इलाके में जंगल में लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। सूचना के […]

You May Like

Breaking News