महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में बोले सुरेश भारद्वाज- पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण BJP की देन

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा अध्यक्षा राशिमधर सूद की अध्यक्षता में शिमला में प्रारंभ हुई।
बैठक के दूसरे दिन महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, चेयरमैन रूपा शर्मा, वंदना योग, वीना ठाकुर एवं मीरा आनंद विशेष रूप में उपस्थित रहे।


उद्घाटन सत्र में प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सुरेश भारद्वाज ने कहा
भाजपा में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रही है और महिलाओं का संगठन का कार्य करने में अग्रिम भूमिका रही है।
शिमला शहर में महापौर भी महिला ही है और वो भी ओपन में, आज शिमला नगर निगम में 34 में से 20 पार्षद महिलाएं है।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण भाजपा की देन रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार ने इस घोषणा को किया था।
भारत मे हमेशा महिलाओं को बराबरी पर रखा गया हूं।
उन्होंने कहा की समाज मे महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है , आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर काम कर रही है। सेना में, प्रशासन में, मल्टीनेशनल कंपनी, राजनीतिक क्षेत्र में महिलाएं बड़े पदों पर रह कर अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
राजनीतिक क्षेत्र और चुने हुए प्रतिनिधियों के रूप में महिलाएं विकास कार्यों को गति देने में एवं समाज सेवा के कार्यों में अच्छा काम कर रहे है।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश के हर बूथ पर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि कोई भी चुनाव हो उसमें बूथ प्रबंधन की अहम भूमिका रहती है। हमे ख़ुशी है कि महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से काम किया है और संगठन को बलशाली बनाया है। आने वाले समय मे सभी चुनावों में महिला मोर्चा की बड़ी भूमिका रहने वाली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में होगा 'दिव्य काशी भव्य काशी' कार्यक्रम का आयोजन, देश में 51 हजार स्थानों पर होगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण- राम सिंह

Wed Dec 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक प्राचीन धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के कार्यों का नरेन्द्र मोदी 13 दिसंबर , 2021 को लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में देश भर से धर्माचार्य, साधुसंत, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों […]

You May Like

Breaking News