file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

जलोड़ी दर्रे पर हिमपात से आनी कुल्लू एनएच 305 मार्ग यातायात के लिए बन्द, घाटी में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार जिला कुल्लू के वाहय सिराज क्षेत्र आनी में रविवार सुवह से ही मध्यम वर्षा का क्रम जारी है, जिससे तामपान में भारी गिरावट आने से आनी उपमण्डल मुख्यालय को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले प्रमुख एनएच 305 सड़क मार्ग के मध्य 10280 फुट की ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रे पर हिमपात होने से मार्ग खनाग व घियागी के मध्य वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया है, जिससे आनी उपमण्डल के लोगों का अपने जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क कट गया है।

जानकारी के अनुसार जलोड़ी दर्रे पर रविवार की एक फुट ताजा हिमपात हुआ है.जिससे दर्रे पर अब तक करीब पांच फुट वर्फ़ जमा हो गई है।  बर्फ़बारी से यहां का नजारा जन्नत सा बन गया है।

बर्फबारी के चलते आनी प्रशासन ने एतिहात के तौर पर सैलानियों व  लोगों से दर्रे को पार न करने की अपील की है। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने कहा कि बर्फ़बारी तेज हो सकती है, ऐसे में पर्यटक व आमजन जलोड़ी दर्रे का रुक न करते हुए, किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

बहरहाल आनी के निचले क्षेत्र में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से घाटी शीट लहर की चपेट में आ गई है।लोगों ने ठंड से बचाव के लिए जहाँ गर्म कपड़ों व हीटर का सहारा ले लिया है।

वहीं ग्रामीण हल्के में लोग पहाड़ी तंदूर (बुखारी)जलाकर ठंड से अपना बचाव कर रहे हैं। वर्षा व बर्फ़बारी से क्षेत्र में जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं यहां की प्रमुख नकदी फसल सेव सहित अन्य फसलों के लिए वर्षा व बर्फबारी रामबाण साबित हो रही है, जिससे किसान व बागबान चहक उठे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी

Fri Feb 25 , 2022
एप्पल न्यूज,शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित डिजिटल टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस अवार्ड 2022 प्राप्त करने पर बधाई दी है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के मार्गदर्शन में प्रदेश पुलिस की थर्ड आई परियोजना को बिग डेटा/एनालिटिक्स श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया […]

You May Like

Breaking News