IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार, यह जीत एतिहासिक, पूरा विश्व मानता है PM मोदी का लोहा- कश्यप

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लाया वन टाइम सेटलमेंट

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भाजपा कसुंपटी मंडल की कोटि पंचायत में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया।
उनके साथ गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र बोटका, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय ज्योति सेन, राकेश शर्मा, पार्षद राजिंदर चौहान,रमेश शर्मा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राज कुमार, सतीश शर्मा, यशपाल, किरण शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे।


इस कार्यक्रम में सुरेश कश्यप ने कोटि पंचायत के प्रधानों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा की भारत में 5 राज्य के चुनावों में भाजपा 4 प्रदेशों में एतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा ने एक बार फिर सरकार बना ली है यह भाजपा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा को महामारी के समय भाजपा ने जन सेवा के लिए अच्छा काम किया, कोवीड संकटकाल के समय भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा जनता के सेवा पर तत् पर रहा। साथ ही भाजपा के लोगों ने संगठन से सभी निर्देशों का पालन करते हुए घर घर तक जन सेवा के काम में नए आयाम स्थापित किया।
उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार ने उत्तम कार्य किया है और जयराम सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है।
उन्होंने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और इसका दृश्य विकास के मध्यम से धरातल पर दिख रहा है। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक बार फिर एक एतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है। इस बजट में सभी वर्गों का खयाल रखा गया है। आज अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सरकार वन टाइम सेटलमेंट लाई है यह एक बड़ी सौगात है।सामाजिक पेंशन योजना से हमारे प्रदेश के सभी बजुर्गो को लाभ होगा इसमें जयराम सरकार ने बड़ी वृद्धि की , यह सरकार और यह बजट गरीबों का बजट है इसमें सभी वर्गों को किसी न किसी प्रकार का लाभ हुआ है।
उन्होंने कहा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त रूप से चल रही है, हमारी सरकार ने यूक्रेन व रशिया युद्ध में भी सकारात्मक भूमिका निभाई, युद्ध भूमि से हमारे नागरिकों को भारत पहुंचने का उत्तम काम किया। मोदी का लौ पूरा विश्व मानता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंजाब में AAP की जीत पर शिमला में जश्न, पार्टी कार्यालय में लड्डू बांट कर मनाया जश्न, अब हिमाचल की बारी- सतीश

Thu Mar 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बढ़त होने से हिमाचल प्रदेश में भी जश्न का माहौल है आम आदमी पार्टी  हिमाचल में जगह-जगह जीत का जश्न मना रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिमला में कार्यकर्ता एक दसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न […]

You May Like

Breaking News