IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में धूमधाम से मनाया गया रंगों का उत्सव होली, ओकओवर व राजभवन सहित हर जगह मस्ती में मनाई गई होली

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देशभर में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी होली की धूम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास ओकओवर में पत्नी संग प्रदेश की जनता के साथ होली मनाई और प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 2 साल के बाद देश में कोविड के मामलो में कमी आई हैं जिसके चलते इस बार यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

रंगो के इस पर्व पर यही कामना है कि प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़े। कोविड पूरी तरह समाप्त हो और यह पर्व इसी तरह हंसी खुशी के साथ मनाया जाए।
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी

होली के पावन अवसर पर राजभवन में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रातः राजभवन आकर राज्यपाल को होली लगाकर शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात्, पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारी, प्रदेश सरकार के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने होली लगाकर राज्यपाल को बधाई दी।
बाद में, राज्यपाल ने परिवार सहित राजभवन के अधिकारियों व कर्मियों के साथ होली पर्व मनाया।

Share from A4appleNews:

Next Post

HPU के VC डॉ सिकंदर कुमार जाएंगे राज्यसभा, BJP ने 4 सीटों के साथ घोषित किए टिकट

Fri Mar 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HPU के VC डॉ सिकंदर कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। BJP ने 4 सीटों के लिए आज टिकट घोषित कर दिए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा की समयावधि पूर्ण होने के बाद सिकन्दर कुमार का नाम फाइनल कर […]

You May Like

Breaking News