file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

HPU के VC डॉ सिकंदर कुमार जाएंगे राज्यसभा, BJP ने 4 सीटों के साथ घोषित किए टिकट

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HPU के VC डॉ सिकंदर कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो गया है। BJP ने 4 सीटों के लिए आज टिकट घोषित कर दिए हैं।

इसमें हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा की समयावधि पूर्ण होने के बाद सिकन्दर कुमार का नाम फाइनल कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने हिमाचल प्रदेश के वाईस चांसलर डॉ सिकंदर कुमार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के लिए बधाई दी है।

प्रान्त महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि डॉ सिकंदर कुमार को राज्यसभा के उम्मीदवार बनाने से प्रदेश के कर्मचारियों और शिक्षको में खुशी की लहर है और एक शिक्षक को इतना बड़ा सम्मान कोई राष्ट्रवादी ही दे सकता है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी, जगत प्रकाश नड्डा ओर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Fri Mar 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की और शोभा यात्रा में भाग लिया। अपनी पारम्परिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया। […]

You May Like

Breaking News