मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की और शोभा यात्रा में भाग लिया। अपनी पारम्परिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया तथा सुजानपुर स्थित मुरली मनोहर मन्दिर में पूजा अर्चना की।

इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने मेला मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों तथा निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया और गहरी रूची दिखाई।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने 2.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खेरी में गौ अभ्यारण्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कौशल विकास निगम के राज्य संयोजक नवीन शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त देबस्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा भी उपस्थित थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- जय राम ठाकुर

Sat Mar 19 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में झुग्गी वासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे। […]

You May Like