IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कुल्लू बंजार के झनियार गांव में भीषण अग्निकांड, 16 घर और 4 गोशालाएं जलकर राख, 70 लोग हुए बेघर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बंजार कुल्लू

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की नोहांडा पंचायत के गांव झनियार में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे भीषण अग्निकांड हुआ।

आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 16 घर और चार गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इस विनाशकारी हादसे में दो देवता मंदिर (वीमू नाग और जोगनी माता) भी जल गए, जबकि एक बछड़ा जिंदा जल गया।

गांव सड़क मार्ग से तीन से चार किलोमीटर दूर होने के कारण दमकल विभाग के वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन लकड़ी के बने काष्ठकुणी शैली के मकान होने से आग तेजी से फैलती गई। तेज हवाओं ने आग को और विकराल बना दिया। देखते ही देखते पूरा गांव लपटों में घिर गया।

आग से लगभग 4.20 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। हादसे में 70 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार आग की शुरुआत कैलाश चंद पुत्र केहर सिंह की दोमंजिला गोशाला (पड़ाछा) से हुई, जिसके बाद वह तेजी से रिहायशी मकानों तक फैल गई। कई परिवारों को अपने घरों से सामान तक निकालने का समय नहीं मिल पाया।

दोपहर से शाम तक मचा रहा हाहाकार
ग्रामीणों, प्रशासन और अग्निशमन कर्मियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 6:30 बजे आग पर काबू पाया। यदि यह घटना रात के समय घटती, तो जनहानि की संभावना भी बढ़ सकती थी। गांव में आग लगने के बाद चारों ओर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन और विधायक मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बंजार पंकज शर्मा प्रशासनिक टीम के साथ कई किलोमीटर पैदल चलकर मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों को राहत राशि और आवश्यक सामग्री मुहैया करवाई गई है।

वहीं विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि यह “हृदय विदारक घटना” है जिसमें पूरी नोहांडा पंचायत का झनियार गांव आग की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
एसडीएम बंजार ने इस अग्निकांड की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार नीरज शर्मा को सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।

एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए घास के पड़ाछों (गोशालाओं) को गांव से दूर बनाया जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली में भीषण धमाका, चलती आई-20 कार में विस्फोट से 8 की मौत, कई घायल, देशभर में हाई अलर्ट

Tue Nov 11 , 2025
एप्पल न्यूज, नई दिल्लीदेश की राजधानी सोमवार शाम उस समय दहल उठी जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती आई-20 कार में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के क्षेत्र में आग लग गई और छह अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। इस […]

You May Like

Breaking News