file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

आनी में 1.20 करोड़ से बनेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग, अमृत मिशन से सीवरेज, सुरेश भारद्वाज ने आनी मेले के समापन पर  मेला कमेटी को की 1 लाख देने की घोषणा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

नगर पंचायत आनी में अन्य विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने का भी दिया आश्वासन
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

नगर पंचायत आनी में 1.20 करोड़ रुपए की मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग से 1 करोड़ रुपए का बजट भी जल्द जारी किया जाएगा। जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर पर ये बात शहरी विकास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कही।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत की ओर से डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही मामले पर आगामी कार्रवाई के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
मंत्री ने कहा कि अमृत मिशन के तहत शहरी निकायों के लिए 284 करोड़ रुपए का बजट का प्रावाधान है। इस राशि में से जो हिस्सा नगर पंचायत आनी का होगा उससे सीवरेज प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में नगर पंचायत को डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिए।


नगर पंचायतों की अन्य विभिन्न मांगों पर मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गौर करने का आश्वासन दिया। साथ ही नगर पंचायत को सशक्त करने और कुछेक कार्य अपने बलबूते करने की भी उन्होंने नगर पंचायत से अपील की। उन्होंने मेला कमेटी को 1 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए मेला कमेटी सहित स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं भी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों के बाद आनी और निरमंड क्षेत्र को शहरी निकाय में शामिल किया गया है। ये प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात आनी और निरमंड कस्बे के लोगों को दी गई है। 
उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया। विशेष तौर पर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए लगातार बीते साढ़े चार सालों में नीतियां बनाई गई। 60 साल पर वृद्धावस्था पेंशन, हिमकेयर में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 125 युनिट तक बिजली फ्री, सहारा योजना में 3 हजार रुपए मासिक राशि आदि अनेकों योजनाओं का उन्होंने जिक्र किया।
वहीं विधायक किशोरी लाल सागर ने अपने संबोधन में नगर पंचायत आनी और निरमंड की मांगो को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ प्रदेश सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र में नवगठित शहरी निकायों के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंनें शहरी विकास मंत्री को सम्मानित भी किया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी ने मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। 
जिला स्तरीय मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी, और महिला मंडल डगसारी ने नाटी के तौर पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से रंग जमाया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं और मेला कमेटी में विशेष योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडलों की महानाटी का आयोजन किया गया। मेले में भाग लेने वाले प्रमुख प्रमुख देवताओं को नजराना राशि देकर विदा किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा.तहसीलदार दलीप शर्मा. डीएसपी रविन्द्र नेगी .वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल. भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर. प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री संजीव देष्टा. भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश दाश्टा. नगर पंचायत के समस्त पार्षद. भाजपा मंडल सचिव योगेश वर्मा.भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष वेद ठाकुर. सहित अधिकारी. कर्मचारी. महिला मंडल.स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिवंगत पंडित सुखराम के सम्मान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने की 7 दिन के शोक की घोषणा, सारे कार्यक्रम किए रद्द

Thu May 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त व तजेंद्र पाल सिंह विट्टू ने पूर्व केद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से […]

You May Like

Breaking News