सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

दिवंगत पंडित सुखराम के सम्मान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने की 7 दिन के शोक की घोषणा, सारे कार्यक्रम किए रद्द

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त व तजेंद्र पाल सिंह विट्टू ने पूर्व केद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए शोकागुल परिवार को अपनी सम्वेदना ब्यक्त की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय दूर संचार मंत्री पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम का देश में दूर संचार क्रांति में एक बहुत बड़ा योगदान रहा ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में भी पंडित सुखराम का एक विशेष स्थान था। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रहते प्रदेश में कांग्रेस उनके कार्यो को हमेशा याद रखेगी।


प्रतिभा सिंह ने शोकागुल परिवार से अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिये भगवान से प्रार्थना की है।
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेद्र राणा, पवन काज़ल व विनय कुमार ने भी पंडित सुखराम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, हर्षबर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा, कर्नल डॉ धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर, विधायक नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्र दत्त लखनपाल, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, संजय अवस्थी, सुंदर ठाकुर, लखविंदर सिंह राणा,आशीष बुटेल, सतपाल सिंह रायजादा, भवानी सिंह पठानिया ने भी पंडित सुखराम के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दिवंगत सुखराम के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया।कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदधाधिकारियों ने दिवंगत सुखराम के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
प्रतिभा सिंह ने पंडित सुखराम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रदेश की राजनीति को एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई संभव नही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूरसंचार के क्षेत्र में किये गए उनके उल्लेखनीय कार्यो को हमेशा याद रखा जाएगा। प्रदेश के विकास में दिए उनके योगदान का प्रदेश सदैब उनका ऋणी रहेगा।उन्होंने कहा कि सात बार उन्होंने प्रदेश में विधानसभा ने विधायक के तौर पर और 2 बार बार सांसद के तौर पर केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश की सेवा की।
राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रमुख अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर,कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विधायक रामलाल ठाकुर,नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,शहरीअध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक आदर्श सूद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर,अतुल शर्मा,एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्तर सिंह, धर्मपाल ठाकुर,मेहद्र स्तान,अरुण शर्मा,अमित नंदा,किरण धानटा,सौरभ चौहान,विनीता वर्मा,प्रभा वर्मा,सेनराम नेगी,दवेंद्र बुशेहरी, डॉ हरिंदर रावत,आकाश सैनी, सहित पार्टी के अनेक कार्यकताओं ने सुखराम के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दिवंगत सुखराम के सम्मान में प्रदेश में सात दिन के शोक की घोषणा की है। इस दौरान आगामी सात दिनों तक पार्टी ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द करते हुए उन्हें स्थागित कर दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM व UD मंत्री बार बार पूर्व नगर निगम द्वारा की गई योजनाओं के फिर से शिलान्यास कर बन रहे उपहास के पात्र, अपनी नाकामी छुपाने का प्रयास- संजय चौहान

Thu May 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाभारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का मानना है कि शिमला शहर में पूर्व नगर निगम द्वारा आरम्भ की गई परियोजनाओं व विकास कार्यों का मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री द्वारा बार बार शिलान्यास कर उपहास के पात्र बन रहे हैं और इससे सरकार व नगर निगम शिमला द्वारा […]

You May Like

Breaking News