13.46 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में अंतर-राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई/शिमला
जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज अभियोग संख्या 07/2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत शिमला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतर-राज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो लोकेशन-बेस्ड डिलीवरी मॉड्यूल पर कार्य कर रहा था।
दिनांक 09.02.2026 को NH-705 पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बौली नाला के समीप एक युवती, नवीन लता (उम्र 20 वर्ष), निवासी बोली तहसील जुब्बल, को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13.46 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
मामले की जांच को वैज्ञानिक तरीके से आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और सोशल मीडिया गतिविधियों सहित विभिन्न डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी युवती के तार पंजाब स्थित ड्रग तस्करों से जुड़े थे, जिनका नेटवर्क जुब्बल-रोहड़ू क्षेत्र के कुछ स्थानीय युवाओं तक फैला हुआ था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का कार्य चिट्टा को विभिन्न स्थानों पर छुपाना (hide/plant करना) तथा उन स्थानों की फोटो और वीडियो बनाकर मुख्य सप्लायर को भेजना था।

इसके बाद मुख्य सप्लायर उन्हीं लोकेशनों को ग्राहकों के साथ साझा कर मादक पदार्थ की आपूर्ति सुनिश्चित करता था। इस प्रकार यह एक लोकेशन-बेस्ड ड्रग डिलीवरी सिस्टम के रूप में कार्यरत मॉड्यूल था, जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक ध्वस्त किया है।
डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष टीम ने पंजाब के मोहाली, खरड़ और अमृतसर में लगातार दबिश दी। सघन कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के मुख्य सप्लायर लुकास (34 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन और 07 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे मामले में शामिल जांच किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय था और तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था।
जिला पुलिस शिमला द्वारा इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच जारी है। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार का सख्त फैसला, संदिग्ध ईमानदारी ODI वाले अधिकारियों का सेवा विस्तार करें रद्द

Wed Mar 18 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमलाGovernment of Himachal Pradesh ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण और सख्त निर्णय लिया है। कार्मिक विभाग (Department of Personnel) द्वारा जारी निर्देशों के तहत अब उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी, जिन्हें सेवा विस्तार (extension) या पुनर्नियुक्ति (re-employment) […]

You May Like

Breaking News