शिमला में युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव, तोड़े बेरिगेड्स, पुलिस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्कामुक्की- हंगामा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

युवा कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, मंहगाई, नोकरियों मे व्यापक भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ चौड़ा मैदान मे प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया जिसमें प्रदेश भर से सेंकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचें।

युवा कांग्रेस को पुलिस ने चौड़ा मैदान में बेरिगेड्स लगा कर रोका। युवा कांग्रेस ने बेरिगेट्स को उखाड़ दिया। इस दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के बीच काफी समय तक संघर्ष चलता रहा जिसमें कुछ को हल्की चोंटे भी आई।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाए नशे की तरफ धकेल रही है। सरकार के पास रोजगार नहीं है इसलिए प्रदेश के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा रही है। ऐसी स्थिति मे पूरा हिमाचल इस सरकार से परेशान है। इसके साथ साथ ये जयराम ठाकुर की सरकार भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उपचनावों में कांग्रेस की जीत हुई है और आने वाले चुनावों में भाजपा सत्ता से बाहर होगी।

वन्ही कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि हिमाचल की जनता बीजेपी सरकार के शासनकाल के परेशान हो गई है। जिस तरह उपचुनाव में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिला है वैसे ही नगर निगम व विधानसभा चुनावों में मिलेगा।

उन्होंने पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के सवालके जवाब में कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई है जिसमें निर्णय लिया गया है कि जहां भी कमियां रही है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला EPF के दफ्तर में CBI की रेड, अधिकारियों से पूछताछ- फाइलें लेकर जांच जारी

Mon Mar 14 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला में जहां एक तरफ विधानसभा का सत्र चला हुआ है और विधानसभा का घेराव हो रहा था वहीं दूसरी तरफ ईपीएफ के दफ्तर में सीबीआई के रेड से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सोमवार शाम कसुम्पटी स्थित ईपीएफ के […]

You May Like

Breaking News