file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला का प्रसव, आधे रास्ते प्री मेच्योर बेबी का जन्म

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वरदान साबित हो रही हैं। सिविल अस्पताल आनी में सेवाएं दे रही 108 एम्बुलेंस में बुधवार को एक बार फिर एक 19 वर्षीय महिला का सफल प्रसव करवाया गया ।

जबकि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जिन्हें रामपुर के खनेरी स्थित जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कुल्लू एवं लाहुल स्पीति जिलों के जिला प्रबंधक आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आनी के महरोगी निवासी 19 वर्षीय विवाहिता प्री मेच्योर प्रसव पीड़ा के चलते सिविल अस्पताल आनी में दाखिल थी।

लेकिन अत्यधिक दिक्कत के चलते उसे रामपुर रेफर किया गया था।

जिसको लेकर वीरवार सुबह पौने नौ बजे 108 एम्बुलेंस को कॉल आया। जिसके बाद महिला को 108 एम्बुलेंस में रामपुर ले जाया जा रहा था।

लेकिन रामपुर से पहले ही निरथ में ही महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी तो 108 एम्बुलेंस के स्टाफ पीएमटी अरुण और पायलट संजय कुमार ने महिला का 108 में ही सफल प्रसव करवा दिया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है।

अरुण और संजय ने बताया कि महिला को प्रसव के बाद रामपुर अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने किन्नौर में 53.78 करोड़ की 19 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, कटगांव में उप-तहसील खोलने की घोषणा की

Wed Jun 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, किन्नौर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए तीन हजार 619 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। गत साढ़े चार वर्षोें के दौरान केवल किन्नौर जिले के लिए 350 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं स्वीकृत और अनुमोदित […]

You May Like

Breaking News