संजय गुप्ता बने हिमाचल सरकार के “मुख्य सचिव”,रिटायरमेंट से 4 दिन पहले मिली नियमित नियुक्ति, अधिसूचना जारी

एप्पल न्यूज़, शिमला

कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता को हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव पूर्ण दायित्व सौंप दिया गया है। is बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। हालांकि उनकी नियुक्ति को लेकर काफी विरोध हो रहा था लेकिन अब सरकार ने उन्हें मुखिया का पद सौंप दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

संजय गुप्ता पिछले लगभग सात महीनों से कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब उन्हें स्थायी तौर पर यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
संजय गुप्ता वर्ष 1988 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और राज्य के सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल हैं। वह मूल रूप से हरियाणा से संबंध रखते हैं।

उनकी सेवानिवृत्ति 31 मई को प्रस्तावित है। रिटायरमेंट से केवल चार दिन पहले नियमित नियुक्ति मिलने के बाद प्रदेश में उनके संभावित सेवा विस्तार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
राज्य में नए मुख्य सचिव को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इसी बीच सरकार ने संजय गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें नियमित मुख्य सचिव नियुक्त करने का फैसला लिया। प्रशासनिक हलकों में इसे महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।
मुख्य सचिव राज्य प्रशासन का सबसे वरिष्ठ नौकरशाह होता है, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ सरकार की नीतियों और प्रशासनिक निर्णयों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाता है। �

वहीं एक अन्य अधिसूचना के अनुसार आईएस अधिकारी अमरजीत सिंह को TCP के सचिव का जिम्मा सौंप दिया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी लापरवाही-रामपुर बुशहर की नरेण पंचायत में मतदान रद्द, वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप का इस्तेमाल

Tue May 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पंचायत चुनाव के दौरान रामपुर विकास खंड की नरेण पंचायत के ब्रांदली वार्ड में मतदान प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र में वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। मामले की […]

You May Like

Breaking News