सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बड़ी लापरवाही-रामपुर बुशहर की नरेण पंचायत में मतदान रद्द, वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप का इस्तेमाल

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
पंचायत चुनाव के दौरान रामपुर विकास खंड की नरेण पंचायत के ब्रांदली वार्ड में मतदान प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है।

मतदान केंद्र में वोटिंग स्टेंप की जगह नोटा स्टेंप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई।


मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से मतदान प्रक्रिया को रोक दिया गया।

सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।
प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

Share from A4appleNews:

Next Post

नरेण पंचायत में चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी के 4 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Tue May 26 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी संख्या-65 के समस्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड नंबर-1 स्थित मतदान केंद्र […]

You May Like

Breaking News