मुख्यमंत्री कौन- प्रतिभा सिंह, सूक्खू, मुकेश या कोई और…हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज 4 बजे फिर से

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान जारी है। लगातार नाम आगे आ रहे हैं लेकिन एभी तक कोई फाइनल नहीं हो पाया है। इसलिए अब आज शाम 4 बजे हिमाचल विधानसभा बैठक कक्ष में फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बारे में सभी विधायकों को सूचना दे दी गई है।


सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का नाम लगभग तय हो चुका है। अब औपचारिक ऐलान बाकी है। सम्भवतः 4 बजे होने वाली बॉथक में नाम सार्वजनिक किया जाए।
बताया जा रहा है कि वन टू वन बैठक में पर्यवेक्षकों के समक्ष चुने हुए विधायकों में से 16 ने प्रतिभा सिंह तो 12 ने सुखविंद्र सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने की पैरवी की। साथ ही ये भी कहा कि मुख्यमंत्री चुने गए विधयकों में से ही बनाया जाए।
ऐसे में प्रतिभा सिंह का नाम पीछे कर दिया गया है। और होली लौज की ओर से मुकेश अग्निहोत्री का नाम आगे किया गया है।
अब देखना होगा कि मुकेश के नाम पर सहमति बनती है, सुक्खू पर, प्रतिभा सिंह या फिर कोई और।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू बोले- हर कांग्रेसी संभाल रहा वीरभद्र की विरासत, 40 विधायक एकजुट कोई झगड़ा नहीं, 3 निर्दलीयों का भी समर्थन मिला

Sat Dec 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलादो दिन से लगातार कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। बीते कल देर शाम हुई विधायक दल की बैठक के बाद आज सुक्खविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक एक जुट है। मुख्यमंत्री को लेकर किसी विधायक के बीच […]

You May Like

Breaking News