एप्पल न्यूज़, बिलासपुर
नेरचौक कीरतपुर फोरलेन निर्माण करने वाली गावर कंपनी द्धारा बिलासपुर के जिले के प्रभावित विस्थापितों तथा अन्य लोगों को रोजगार नहीं उपलब्ध करवाने के रवैये के खफा बामटा वार्ड के जिला पार्षद व समाज सेवी गौरव शर्मा ने रविवार को कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

गौरव शर्मा ने कंपनी के कुडी स्थित कार्यालय के बाहर अपने समर्थकों के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन , जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिन तक उनकी मांगों पर गौर नहीं किया तो वह पांच दिन के बाद आमरण अनशन शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी कंपनी प्रबंधन , जिला प्रशासन व सरकार पर होगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन के रवैये तथा प्रभावित विस्थापितों तथा अन्य लोगों को रोजगार के मुददे को े लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को बार बार अवगत करवाने के माध्यम से अवगत करवाया। लेकिन आज तक इस मुददे पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों में भारी गुस्सा व नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि जब तक नेरचौक कीरतपुर फोरलेन में बिलासपुर के लोगों के हितों की रक्षा नहीं हो जाती , तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्हांेंने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नेरचौक कीरतपुर फोरलेन में बिलासपुर के प्रभावित विस्थापितों तथा अन्य लोगों को रोजगार व उन्हें काम दिया जाए। जिससे उनकी आथर््िाकी मजबूत हो सके।
उन्होंने कहा कि अभी तक भी नेरचौक कीरतपुर फोरलेन निर्माण में करोडो रूपये का काम करने वाले ठेकेदारों की देय राशि का भुगतान नहीं किया गया है जिससे यह ठेेकेदार करोडों रूपये के कर्जदार हो गए है। वहीं बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित एम्स का है जहां पर हिमाचली लोगों की अपेक्षा बाहरी राज्यों के लोगो को रोजगार दिया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अगर यह कम्पनी आईएलएफएस की तरह लोगों की देनदारियां दिए बगैर भाग जाती है तो इसकी जबाबदेही किसकी होगी क्योंकि बाद में प्रशासन सहित सभी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं शुरू में की जवाबदेही तय की जाए आज निचली भतेड ग्राम पंचायत के बीडीसी सदस्य अमित चंदेल, पवन ठाकुर,रवि अशोक नरेश शहित अनेक युवा साथ में बैठे थे







