नौणी विवि से बागवानों ने खरीदे 1.50 लाख से अधिक शीतोष्ण फल पौधे, यूनिवर्सिटी कैंपस और क्षेत्रीय केन्द्रों पर जारी रहेगी बिक्री

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नौणी सोलन

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा शीतोष्ण फलों की रोपण सामग्री की वार्षिक बिक्री में अब तक सेब, कीवी, नाशपाती, आड़ू, खुमानी, प्लम, अखरोट आदि जैसे फलों की विभिन्न किस्मों के 1.50 लाख से अधिक पौधों की बिक्री हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों समेत उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर आदि राज्यों के किसानों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न नर्सरी से फलों के पौधे खरीदे हैं।

इस वर्ष वार्षिक बिक्री 4 जनवरी से पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर नौणी के मुख्य परिसर में स्थित फल विज्ञान विभाग, बीज विज्ञान विभाग और मॉडल फार्म, और कृषि विज्ञान केंद्र सोलन, केवीके चंबा, केवीके रोहड़ू, आरएचआरटीएस मशोबरा, कुल्लू के बजौरा, किन्नौर के शारबो में स्तिथ क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों और औदयानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में शुरू हुई थी।

जहां केवीके चंबा और शारबो केंद्र में उपलब्ध सभी प्लांट बिक चुके हैं, वहीं यूनिवर्सिटी के विभिन्न केंद्रों के बाकी प्लांट्स की बिक्री आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और क्षेत्रीय केन्द्रों में अभी भी सेब और गुठलीदार फलों की कई किस्में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

मुख्य परिसर में फल विज्ञान विभाग और बीज विज्ञान विभाग में विभिन्न क्लोनल रूटस्टॉक्स पर सेब के पौधे उपलब्ध हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Fri Jan 20 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां विभाग की कार्यप्रणाली और विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।अनिरुद्ध सिंह ने अधिकारियों को विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आमजन को सुनिश्चित करने के लिए दक्षता व समयबद्धता से कार्य करने के […]

You May Like

Breaking News