विश्व जनसंख्या दिवस पर NYC कुल्लू ने करवाई ऑनलाइन प्रतियोगिता

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस मनाया गया । इसी के तहत  विकासखंड आनी में भी इसे ऑनलाइन माध्यम से  मनाया गया।

  युवा प्रतिनिधि संजय छोटू ने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कुल्लू द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओ एवं युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का परिणाम कुछ दिनों के अंदर निकाला जाएगा एवं जिला स्तर पर प्रथम,द्वितीय,तृतीय वाले प्रतिभागीयों को जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा के हाथों  पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

प्रतियोगिता में आदर्श युवा मंडल गाड,राजकीय महाविद्यालय आनी,युवक मंडल बहना, युवक मंडल कंडागई  एवं अन्य प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN ने 679 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के निष्पादन के लिए IBN के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर

Sun Jul 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन तथा नेपाल के निवेश बोर्ड (आईबीएन) के मध्य 679 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर आज काठमांडू, नेपाल में हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौता ज्ञापन पर नन्द शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन तथा सुशील भट्टा, सीईओ, आईबीएन द्वारा […]

You May Like

Breaking News