file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

संजौली मस्जिद विवाद, 28 सितंबर को फिर सड़कों पर लोग, 5 अक्टूबर को फैसला न किया तो शुरु होगा जेल भरो आंदोलन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

देव भूमि संघर्ष समिति 

हिमाचल प्रदेश में चल रहे अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देवभूमि संघर्ष समिति ने अब एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

संघर्ष समिति 28 सितंबर को प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने जा रही है। संजौली मस्जिद विवाद में अगर 5 अक्टूबर को फैसला नहीं आता है तो जैल भरो आंदोलन शुरू करने का देवभुमि संघर्ष समिति ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान ऐलान कर दिया है।

देव भूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने शिमला में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि 5 अक्टूबर को यदि नगर निगम कोर्ट से संजौली मस्जिद मामले में कोई फैसला नहीं लिया तो देवभूमि संघर्ष समिति प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।

1 सितंबर से शुरू हुए जन आंदोलन में अब तक प्रदेश भर में 28 स्थानों पर प्रदर्शन हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहला आंदोलन है। जिसका कोई एक नेता नहीं है, कोई राजनीतिक दल या संगठन इसका नेतृत्व नहीं कर रहा हैं।

यहां का समाज इस आंदोलन के लिए खड़ा हुआ है। बाहरी राज्यों से बिना पहचान के हिमाचल आकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है इसे देवभूमि के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिलाने के लिए करेंगे पूरे प्रयास- चौधरी

Tue Sep 24 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा है कि  प्रदेश सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले इसके वह पूरे प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है और उनकी मजबूती से […]

You May Like

Breaking News