IMG-20240928-WA0004
IMG-20240928-WA0004
previous arrow
next arrow

हिमाचल सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिलाने के लिए करेंगे पूरे प्रयास- चौधरी

IMG-20240928-WA0003
IMG_20241012_102135
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी ने कहा है कि  प्रदेश सरकार में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिले इसके वह पूरे प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है और उनकी मजबूती से ही किसी भी प्रदेश में किसी भी पार्टी की सरकार बनती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की पूरी बात सुनी जानी चाहिए और उनको पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आलाकमान ने उन्हें प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है और वह प्रदेश में संगठन को और भी मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी  नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।

इसके लिये वह केंद्रीय आला कमान के समक्ष प्रदेश से जुड़े संगठन के मसलों को हल करने के लिए मजबूती से पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद रहना चाहिए। 

चौधरी ने कहा कि पार्टी के जिस भी पदाधिकारी को जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना होगा और इसके लिए उनकी  जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी की मजबूती के लिए प्रदेश कार्यकारिणी में निष्ठावान व कर्मठ लोगों को अवसर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा लंबे समय से पार्टी के लिये कार्य करने वाले लोगों को प्रदेश सरकार में भागेदारी मिलनी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि  लोकसभा चुनावों में  कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा जबकि विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने 9 सीटों में से छह पर जीत हासिल की।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर गहन मंथन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े अहम मसलों पर समय समय पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत होती रही है और आगे भी होती रहेंगी।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि संगठन अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान से जो भी दिशा निर्देश प्रदेश कांग्रेस कमेटी को मिलते है उन्हें पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में मजबूती से अपना कार्य कर रहा है।

बैठक को पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर,रंगीला राम राव,संजय अवस्थी,चंद्र कुमार,रामलाल ठाकुर , राजेश धर्माणी  व विक्रमादित्य सिंह ने भी सम्बोधित किया।

इन नेताओं ने पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगठन में नए युवाओं को जोड़ने के विशेष प्रयास किये जाने चाहिए।

उन्होंने सरकार व  संगठन के बीच बेहतर तालमेल के लिये समय समय पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्तअग्रणी  संगठनों के साथ बैठके करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि  सरकार को  पार्टी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देते हुए उनकी बात सुननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं पार्टी कार्यकर्ता हमसे दूर होता जा रहा है और यह दूरी समय पर दूर करनी होगी। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना होगा।

बैठक से पूर्व पार्टी नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की माता  शांति शुक्ला  के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई व शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Share from A4appleNews:

Next Post

बेलगाम हुईं BJP सांसद, माफ़ी मांगे अन्यथा कंगना रनौत पर मानहानि का दावा करेंगे विक्रमादित्य सिंह

Tue Sep 24 , 2024
सोनिया गांधी पर की गई टिपण्णी पर माफी मांगने की मांग – विक्रमादित्य सिंह एप्पल न्यूज, शिमला सोनिया गांधी पर सांसद कंगना रनौत की टिपण्णी को लेकर कांग्रेस खासी गुस्से में है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत के बयान पर पलटवार किया। उन्होने […]

You May Like

Breaking News