सुक्खू बोले- हर कांग्रेसी संभाल रहा वीरभद्र की विरासत, 40 विधायक एकजुट कोई झगड़ा नहीं, 3 निर्दलीयों का भी समर्थन मिला

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
दो दिन से लगातार कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। बीते कल देर शाम हुई विधायक दल की बैठक के बाद आज सुक्खविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक एक जुट है।

मुख्यमंत्री को लेकर किसी विधायक के बीच भी कोई विवाद नहीं है। हाई कमान जिसे भी सीएम बनाएगा वो सभी को मान्य होगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभा सिंह भी सीएम बनती है ये अन्य कोई भी बनता है तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं। क्योंकि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है। 40 सालों से पार्टी के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके है।

वीरभद्र सिंह के बाद वह ही चुनाव प्रचार समिति की कमान संभाल रहे है। जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत है। इसलिए ये कहना गलत होगा कि केवल उनका परिवार ही यह दायित्व निभा रहा है। बल्कि हर कांग्रेस का कार्यकर्ता वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे ले जा रहा है।
सुक्खविंद्र सुक्खू ने कहा कि 40 कांग्रेसी विधायक तो साथ है ही 3 निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार बनाने के लिए लिखित में अपना समर्थन दिया है।

बता दें कि दिल्ली जाना रद्द होने के बाद शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में पर्यवेक्षकों से मिलने कांग्रेस पार्टी के विधायक पहुंच रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी खबर- सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री, कल 2 बजे रिज पर लेंगे शपथ

Sat Dec 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला विधानसभा चुनाव में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीत कर आये सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। सुक्खविंद्र सुक्खू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि ऊना हरोली से जीत कर आये मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। विधायक […]

You May Like

Breaking News