IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा की रहस्यमयी मौत पर हिमाचल विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट नारेबाजी CBI जांच मांगी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। विधानसभा सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में मंडी से भाजपा रहे सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत का मामला उठाया।

सदन मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरूप के मौत से जुड़े मामले को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नही होने और इससे जुड़े तथ्य सार्वजनिक नही किये जाने, मौत के कारणों और फोरेंसिक रिपोर्ट नही मिलने के मुद्दे पर सदन में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्ष के इस हंगामे के बीच मे नियम 67 के तहत चर्चा करवाने की मांग को लेकर वियक्ष के हंगामें पर सत्ता पक्ष ने भी एतराज जताया।
विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसी किसी भी चर्चा के लिए अलग से नोटिस देने की व्यवस्था बताई। स्पीकर ने कहा कि इस पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और सदन दिवंगत सांसद श्रधांजलि भी डें चुका है।
सीएम इस घटना से जुड़े तथ्यों पर विस्तृत जानकारी सदन में पेश की है। ऐसे में इस पर ज्यादा बहस बाज़ी की सम्भनवा नही है। सीएम ने सदन में कहा कि इस पर दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है।
दिल्ली में मामले की जांच चल रही है, फिलहाल किसी नतीजे पर नही पहुंचा जा सकता है। रामस्वरूप के परिवार के लोगों से खुलकर बात की है और उनकी किसी भी बात पर हम सम्वेदनशील होकर अगला प्रयास करँगे।
लेकिन जब उनसे बात हुई थी तब परिजनों ने कोई भी शंका नही जताई थी, लेकिन अब अगर परिवार कुछ और जांच या कुछ अलग तरह से इस विषय पर कहना चाहता है तो सरकार ज़रूर इस पर परिवार की मांग के हिसाब से फैंसला लेने के लिए तैयार है।

दिल्ली में दर्ज इस केस पर चल रही जांच में तेज़ी लाने को कहा गया है। विपक्ष सरकार की तरफ से इस मसले पर आपत्ति का जबाव देते हुए सीएम ने इस पर फिलहाल जांच रिपोर्ट का इंतजार करने की अपील की।

वियक्ष सरकार के जवाब से सअंतुष्ठ होकर सदन में सांसद की रहस्यमयी मौत पर सरकार की चुप्पी पर नाराज होकर नारेबाजी करता रहा । इसी मांग को लेकर विपक्षी सदस्य बेल में आकर नारेबाजी करते रहे।

कांग्रेस विधायकों में सांसद की मौत पर तथ्य छुपाने, परिवार की मांग को अनुसना करने के आरोप लगाते हुए विपक्षी विधायकों ने जानबूझकर इस पर जांच धीमी करने और तथ्यों को अनदेखा करने के आरोप लगाये।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिक्षक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल शिमला में राज्यपाल से मिला, गुरु बन्दन कार्यक्रम के लिए दिया न्यौता

Tue Aug 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर के साथ उनके निवास स्थान पर मिला। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा, राज्य उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर, राज्य महासचिव विनोद सूद शामिल रहे। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News