मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री से प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने का आग्रह किया

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख एल मंडाविया से भेंट की।

उन्होंने मंत्री से राज्य में बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्थापित करने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने चयनित होने वाले तीन राज्यों में से परियोजना के लिए प्रदेश के दावे पर विचार करने का आग्रह किया।

\"\"/

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अनेक जल निकाय हैं, जिन्हें आंतरिक रूप से जोड़ा जा सकता है और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जल यान (वाटर पलेन) सुविधा आरम्भ करने की संभावनाओं का पता लगानेे का आग्रह किया।

मनसुख एल मंडाविया ने मुख्यमंत्री के इस आग्रह को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार करते हुए इस संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा।

मुख्यमंत्री के साथ प्रधान निजी सचिव डाॅ. आर. एन. बत्ता और उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों का होगा निःशुल्क सामूहिक बीमा, कोरोना संकट के कारण मौजूदा वितीय वर्ष का सदस्यता शुल्क माफ

Sat Dec 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रेस क्लब शिमला के सदस्यों को अब सामूहिक बीमा का लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब की संचालन परिषद ने नियमित सदस्यों को सामूहिक बीमा योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। संचालन परिषद की बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रेस क्लब अपने सभी सदस्यों का […]

You May Like

Breaking News