IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

CPIM नेता MLA ठियोग राकेश सिंघा चक्का जाम कर फंसे, एंबुलेंस में घर जा रहे मरीज की मौत पर FIR दर्ज

एप्पल न्यूज़, ठियोग

ठियोग में पानी की समस्या को लेकर चक्का जाम कर रहे विधायक राकेश सिंघा की चिंताएं बढ़ने वाली हैं. लोगों के साथ चक्का जाम पर बैठे राकेश सिंघा पर FIR दर्ज करवाई गई है।

ठियोग के विधायक पानी की कमी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे- 5 पर लंबा जाम लग गया।

जाम में आईजीएमसी से डिस्चार्ज होकर घर वापस जा रहा एक मरीज भी जाम में फंस गया. इस दौरान एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना ठियोग में सुरेश कुमार नाम के शख्स ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह अपने ससुर को IGMC से डिस्चार्ज कर घर ले जा रहे थे। जब वह फागू पहुंचे, तो वहां ट्रैफिक जाम था।

जाम में फंसने से ससुर की तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद वह फौरन किसी तरह पैदल ही सिविल अस्पताल में चेक करवाया, लेकिन वहां एमओ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि व्यक्ति की मौत माकपा विधायक राकेश सिंघा की ओर से NH-5 बंद होने की वजह से हुआ है. फिलहाल पुलिस ने धारा 341, 143, 304 A आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिमला पुलिस के डीएसपी हेड क्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि थाना ठियोग में चक्का जाम के दौरान एक व्यक्ति की मौत की शिकायत दर्ज की गई है।

इस FIR में विधायक राकेश सिंघा का को भी नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला पुस्तक मेले में शनिवार को 'देवधरा' पर की विस्तृत चर्चा, जानें क्या हुई चर्चा

Sun Jul 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाशिमला पुस्तक मेले के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत तथा भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के संयुुक्त तत्वाधान में आयोजित पुस्तक विमर्श कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डाॅ. रचना गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक देवधराः हिमाचल प्रदेश पर विस्तृत चर्चा की गई।सचिव कला […]

You May Like

Breaking News