IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मॉनसून को लेकर MC शिमला ने रद्द की कर्मचारियों की “छुट्टियां”, 3 माह के लिए की 50 श्रमिकों की अतिरिक्त भर्तीc

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक देते ही जहां सरकार ने सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं वहीं शिमला नगर निगम ने भी बरसात की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।गत वर्ष शिमला में आपदा के आपदा के रौद्र रूप के कारण सड़कें टूट गयी थी और नाले बन्द पड़ गए थे।

वहीं इस वर्ष नगर निगम ने मानसून को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां फिलहाल रद्द कर दी हैं साथ ही अतिरिक्त श्रमिकों की कुछ समय के लिए भर्ती भी की गई है।नगर निगम द्वारा सफाई अभियान भी चलाये गए जिसके तहत नालों की सफाई की गई।

नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि मानसून को लेकर नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नगर निगम ने तीन माह के लिए अतिरिक्त 50 श्रमिकों को भी रखा है जो प्रत्येक वार्ड में नाले व नालियों की सफाई कर रहें है। बरसात के कारण कही अगर यह बन्द हो जाएं तो वह शीघ्र उनकी सफाई करेंगे।

उमा कौशल ने कहा कि मानसून को देखते हुए फिलहाल कर्मचारियों की छुट्टियां भी कुछ समय रद्द कर दी गयी है। सभी कर्मचारियों की मानसून में ड्यूटी लगाई गई हैं कि किसी प्रकार से लोगों को परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि नगर निगम ने डम्पिंग साइट भी चिन्हित की है।आर कोई डंपिंग स्थानों के अतिरिक्त कहीं और मलबा फेंकेगा उसका चालान भी काटा जा रहा।

उन्होंने कहा कि लोग डंपिंग स्थान के अतिरिक्त भी मलबा अन्य स्थानों पर फेंक देते हैं ।जिसके कारण बारिश से मलबा नालों में चला जाता है और भारी नुकसान होता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मलबा चिन्हित स्थानों पर ही फेंके।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल ने NESDA में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया, डिजिटल रूपांतरण के सकारात्मक परिणाम

Sun Jun 30 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने विभिन्न विभागों के समन्वय से एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की सौ फीसदी परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल कर लिया है। एनईएसडीए (राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन) फ्रेमवर्क के मानकों के अनुसार इंडियन […]

You May Like

Breaking News