IIT रूडकी के विशेषज्ञों की सिफारिश पर 33 करोड की लागत से शिमला रिज मैदान का रिसटोरेशन कार्य शुरू

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के एतिहासिक रिज मैदान के धंस रहे हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। आईआईटी रूडकी के विशेषज्ञो की सिफारिश के अनुसार अब 33 करोड की लागत का एक प्रोजेक्ट बनाकर मरम्मत कार्य आरंभ किया गया है।

गौरतलब है कि रिज मैदान के एक हिस्से के धंसने के कारण आसपास के क्षेत्र व रिज मैदान के भीतर बने पानी के टैंक के लिए लगातार खतरा बना हुआ है।

एतिहासिक रिज मैदान पर शुरू हुए मरम्मत कार्य के लिए 33 करोड रूपये का एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसका काम शुरू हो गया है।

जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है और अब इस स्थल से ठीक नीचे से तिब्बती मार्केट भी शिफ्ट हो चुकी है जिससे मरम्मत कार्य अब तेजी से किया जा सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 48 घंटे बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जताई कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Tue Jul 12 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार को इलाकों में हल्की बारिश की ही संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल […]

You May Like

Breaking News