file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य बोले 6 मार्च को मुख्यमंत्री पेश करेंगे झूठ का पुलिंदा, नेताओं के आपसी मतभेद से हो रहा जनता का नुकसान

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

बीजेपी की डबल इंजन की सरकार धरातल पर कुछ नही कर पाई है। सरकार की नाकामियों को बजट सत्र में उजागर किया जाएगा। आने वालों नगर निगम व विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की जीत होगी यह बात कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कही।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में शिमला व कुल्लू में कांग्रेस की जीत हुई है। आने वाले नगर निगम व विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का इसमे विशेष आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के बजट सत्र में सरकार की नाकामियों को उजागर कर  घेरा जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 6 मार्च को पेश होने वाला बजट झूठ का पुतला होगा। सरकार तीन बजट पेश कर चुकी है लेकिन एक भी वादा धरातल पर नही उतर पाया है। 69 नेशनल हाईवे और अन्य सभी वादे झूठे साबित हुए। हॉर्टिकल्चर प्रोजेक्ट वीरभद्र सिंह के समय मे आया लेकिन ये सरकार अभी तकउस पर कुछ नही कर पाई है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की विधायक प्रथमिकता बैठक हुई जिसमें विपक्ष से ज्यादा सता पक्ष के विधायक परेशान थे क्योंकि 60 प्रतिशत से ज्यादा कामो की डीपीआर नही बन पाई है। यह डबल इंजन की सरकार केवल बोल कर ही विकास कर रही है धरातल पर कुछ नही हुआ। प्रधानमंत्री   हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है लेकिन सुध कोई नही ले रहे है। प्रदेश सरकार के द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर विक्रमादित्य ने कहा कि यह सरकार तीन सालों में हांफ गई है। सरकार पिछले तीन साल से कर्ज पर चल रही है। मन्त्रियो के लिए महंगी गाड़िया ली गई है। राजस्व को बढ़ाने के लिए सरकार के पास कोई ठोस नीति नही है।अनुराग ठाकुर के वित्त राज्य मंत्री होने के बावजूद  हिमाचल को कोई लाभ नही मिला है। हिमाचल में आने पर तो वह प्रदेश के हितों को केंद्र के सामने उठाने की बात तो करते हैं लेकिन उनकी कथनी व करनी में फर्क है। बीजेपी के नेताओं के आपसी मतभेद का नुकसान प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है।
विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा के फतेहपुर से विधायक सुजानसिंह पठानिया के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पठानिया के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। पार्टी दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

15 अप्रैल से होगी स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा, 51 दिनों में 3615 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों से गुजरेगी

Sat Feb 13 , 2021
हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर 15 अप्रैल, 2021 को स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा आरंभ होगी और 51 दिनों की यह यात्रा प्रदेश की सभी 3615 ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां रथ यात्रा के लिए राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की […]

You May Like

Breaking News