IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भाजयुमो की ओर से शिक्षा मंत्री ने नगर निगम शिमला के कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कोरोना वायरस के विरुद्ध भारत की इस लड़ाई में देश के हर नागरिक अपना सहयोग दे रहा है। शिमला शहर को बीमारी से बचाये रखने के लिए नगर निगम शिमला के सफाई कर्मचारी भी खूब मेहनत कर रहे है।

\"\"

शिमला के वार्ड नम्बर 14 में रविवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में
पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मचारि, नगर निगम कर्मचारी निःस्वार्थ हो कर प्रदेश की रक्षा के लिए दिन रात सेवा कर रहे हैं। इसलिए हमारा यह कर्तव्य है कि हम इनका सम्मान करें और इन्हे पर्याप्त सुविधाएँ उपलब्ध कराएँ।
भारद्वाज ने कहा कि आज भाजपा युवा मोर्चा ने शिमला नगर निगम में दिन रात काम करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की जिन्होंने शहर को साफ रखने में अहम रोल अदा किया है और कोरोना महामारी के दौरान भी अपनी जिंदगी को दांव पर लगा कर शहर वासियों के घरों से कूड़ा उठाया है, इनको उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया है।
जब पूरा शहर घर मे था तब यह कर्मचारी दिन रात हमारी सेवा में तत्तपर थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमंड के गांव जाओं में एक वरिष्ठ नागरिक कोरोना पाॅजीटिव

Sun May 31 , 2020
एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र में एक वरिष्ठ नागरिक कोरोना पाॅजीटिव पाया गया है। वह परिजनों सहित हाल ही में दिल्ली से लौटा था। ये सभी लोग एक अलग एवं खाली मकान में क्वारंटीन किए गए थे।जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि रविवार को प्राप्त कुल्लू […]

You May Like

Breaking News