IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

दुःखद- ऊना के बंगाणा में Hit & Run की बड़ी घटना, टिप्पर ने 41 भेड़-बकरियां कुचली 28 घायल

एप्पल न्यूज़, ऊना
जिला ऊना के बंगाणा में एक सड़क हादसे में टिप्पर चालक ने एक साथ 41 भेड़-बकरियों को कुचल कर मार डाला। #Crime हादसा सुबह 4 बजे उस समय हुआ जब भेड़ पालक अपनी भेड़ बकरियों के रेवड़ के साथ मैदानी क्षेत्रों की ओर जा रहा था। अचानक तेज गति से आ रहे टिप्पर चालक ने उन्हें कुचल डाला।
जानकारी के अनुसार हादसे में 38 बकरियां और 3 भेड़ें मौके पर ही मारी गई जबकि 28 भेड़ बकरियां बुरी तरह से घायल बताई जा रही हैं।


पुलिस #Police ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दुःखद ये है कि माल मवेशी के साथ इस तरह की घटना से भेड़ पालक को लाखों का नुकसान तो झेलना ही पड़ा साथ ही मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है। ऐसे में टिप्पर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गद्दी कल्याण बोर्ड की बैठक में भी भेड़ पलकों की रेवड के साथ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा देने की भी बात कही गई थी। क्योंकि इस दौरान हर वर्ष दर्जनों भेड़ बकरियों की चोरी भी हो जाती है और भेड़ पालक ठगा सा महसूस करते हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- देश के 5 राज्यों पंजाब, UP, UK, गोवा और मणिपुर में चुनावों का ऐलान, आचार संहिता लागू- 7 चरणों में चुनाव 10 मार्च को नतीजे होंगे घोषित

Sat Jan 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्लीमुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दिल्ली में प्रेस वार्ता कर देश के 5 राज्यों में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। इन में उत्तर प्रदेश 403, पंजाब 117, उत्तराखंड 70, मणिपुर 60 और गोवा की 40 सीटों के लिए चुनाव होंगे।उन्होंने कहा कि चुनाव चरणों मे होंगे। […]

You May Like

Breaking News