file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भारत का मान बढ़ाया, हिमाचल के एथलीट बलवीर सिंह ने एशियन मास्टर्स गेम्स में जीते 3 मैडल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली एथलीट एलपीएल बलवीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बैंकॉक में आयोजित एशियन मास्टर्स गेम्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।

5 से 9 नवम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही, लेकिन बलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक (18:57 सेकंड), 10,000 मीटर में कांस्य पदक (38:24 सेकंड) तथा 1500 मीटर में रजत पदक (5:08 सेकंड) जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।

बलवीर सिंह की इस सफलता के साथ ही उन्होंने 2026 में कनाडा में होने वाले वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, समर्पण और खेल भावना का प्रमाण है।

एशियन मास्टर्स गेम्स से पूर्व भी बलवीर सिंह ने कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष फरवरी में आयोजित इंडिया ऑन सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स मीट में उन्होंने 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता।

इसके अलावा मास्टर गेम्स ऑफ इंडिया की प्रतियोगिता में उन्होंने 10,000 मीटर, 5000 मीटर और 1500 मीटर में क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

हिमाचल प्रदेश के युवा एथलीटों के लिए बलवीर सिंह एक प्रेरणास्रोत हैं। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश एथलेटिक्स कोच के रूप में कार्यरत हैं और बीते दो दशकों से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं।

उनकी उपलब्धियों पर प्रदेश के खेल विभाग ने उन्हें बधाई दी है और कहा है कि बलवीर सिंह ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनका समर्पण, अनुशासन और संघर्ष भाव आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में होगा हिमाचल सरकार का "3 साला" जश्न, राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की CM ने की समीक्षा

Wed Nov 12 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी ज़िले में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश […]

You May Like

Breaking News