file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

मानव भारती यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़े को सरकार का सरक्षण, BJP नेताओं के बच्चे फर्जी डिग्री ले विदेशों में कर रहे नौकरी, हो CBI जांच- राणा

4
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मानवभारती फर्जी डिग्री मामले में नया मोड़ आया है। कांग्रेस ने दोषियों को सरकार पर दोषियों को सरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। भाजपा के नेताओ के बच्चे भी फर्जी डिग्री लेकर विदेशों में नौकरी कर रहे हैं। सरकार को युनिवर्सिटी की मान्यता रद्द करके मामले की सीबीआई जांच करनी चाहिए। यह बात कांग्रेस विधायक राजेन्द्र राणा ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

,सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेन्द्र राणा ने कहा कि 2008 में जब बीजपी की सरकार थी तो विधान सभा में प्राइवेट यनिवेर्सिटी एक्ट ले कर आई। उसी कड़ी में मानव भारती सोलन यूनिवर्सिटी भी खोली गई। किसी को भी उसके लिए 50 बीघा जमीन का होना आवश्यक था लेकिन मानव भारती के पास 30 बीघा ही जमीन थी। राज कुमार राणा को शर्ते पूरी न होने के बाद भी उन्हें मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि राणा के खिलाफ क्रिमिनल मामले होने के बावजूद भी यूनिवर्सिटी खोलने की मंजूरी दी। जिसके बाद लाखों की फर्जी डिग्री देश व विदेशों में बेची गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने जो 8 लोग गिरफ्तार किए है इसमे प्रश्न चिन्ह खड़े हुए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को मान्यता देने के पीछे क्या कारण रहे क्या इसे सरकार का सरक्षण प्राप्त है? सरकार इसके लिए सीबीआई जांच क्यों नही करवा रही है। सरकार ने मामले में गिरफ्तारी के बाद दोषी को वेल दे दी। मामले को लेकर सरकार ने क्यों कड़े कदम नही उठाए यह सब सरकार का दोषियों को सरक्षण को दर्शाता है।

राणा ने कहा कि भाजपा के लोगों के बच्चें भी इस यूनिवर्सिटी से डिग्रीया लेकर विदेशों में नौकरी कर रहे है। भाजपा ने शिक्षा का व्यापारीकरण किया है। ऐसे में सरकार अपने लोगों को बचाने में लगी हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कल्पा BDC अध्यक्ष पद पर गंगा राम और उपाध्यक्ष पद पर छैः डोलमा चुनी गई

Thu Feb 4 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर किन्नौर जिला कि पंचायत समिति कल्पा में आज अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दूनी वार्ड से विजयी रहे गंगा राम अध्यक्ष तथा थेमगरंग वार्ड से विजयी रही छैः डोलमा उपाध्यक्ष चुनी गई।उपमण्डलाधिकारी कल्पा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए […]

You May Like

Breaking News