SMC शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए कैबिनेट सब कमेटी गठित- मुख्यमंत्री

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां हिमाचल प्रदेश एसएमसी टीचर्ज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है।

. उनके हितों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है। यह कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।


मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने बजट में एसएमसी अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।
इस अवसर पर एसोसिएशन ने आपदा राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को एक लाख 51 हजार 111 रुपये का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल, विनय कुमार, केवल सिंह पठानिया, मलेन्द्र राजन, एचपी एसएमसी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका" विषय पर शिमला में सेमिनार आयोजित

Wed Oct 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से, यूपीएस और संपर्क फाउंडेशन ने शिमला में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में प्रौद्योगिकी की भूमिका” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया। यह संपर्क फाउंडेशन और यूपीएस के बीच समृद्ध साझेदारी में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। परिचय:2022-23 में, एक परिवर्तनकारी यात्रा ने सोलन, हमीरपुर और […]

You May Like

Breaking News