IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NIT हमिरपुर में बोले राज्यपाल- हर बच्चे को है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने का अधिकार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हमीरपुर स्थित एनआईटी में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित ”शिक्षा का अधिकार अधिनियम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति“ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए और उसे यह अधिकार प्रदान करने में सहयोग करना हमारा नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर बातचीत हुई है, लेकिन वास्तव में छात्रों के व्यक्तिगत विकास पर कोई वास्तविक कार्य नहीं किया गया है।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की इस पहल का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को न केवल साक्षर होने बल्कि सही मायने में शिक्षित होने की जरूरत है, जो कार्य एक कमरे में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति इस दिशा में बल देती है।

आर्लेकर ने कहा कि व्याकरण के आधार पर कोई भाषा नहीं सिखाई जा सकती। सुनने से ही व्यक्ति भाषा सीखता है। इसलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में श्रुति पर अधिक बल दिया गया है। इस शिक्षा नीति को पढ़ने की जरूरत है और इस मामले में सुझाव आमंत्रित किए जाने चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि आज गुणात्मक शिक्षा पर चर्चा होती है लेकिन केवल बुनियादी ढांचे का विकास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि नारी को शिक्षा का अधिकार हमारी प्राचीन संस्कृति में था। उन्होंने कहा कि यहां शिक्षा का स्तर बहुत ऊंचा था जो गुरुकुल प्रणाली पर आधारित था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता को नष्ट करने के लिए देश में एक बड़ी साजिश रची गई और अंग्रेजों द्वारा लाई गई शिक्षा नीति हमारी राष्ट्रीयता को नष्ट करने वाली थी। आज इतिहास बदल रहा है और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति का ही परिणाम है, जो देश और संस्कृति से जुड़ा है।

आर्लेकर ने कहा अगर इस दिशा में हम कुछ नहीं कर सकते हैं, तो आने वाले कल में किसी और को दोष नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे हिमाचल प्रदेश में लागू किया जा रहा है और सरकार भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठा रही है।

इससे पहले, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शैलेन्द्र बहल ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए आयोग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

उन्होंने एक दिवसीय इस कार्यशाला की जानकारी भी दी।एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने राज्यपाल का स्वागत किया।

हमीरपुर की उपायुक्त देवश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. कृतिका शर्मा, आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, विद्या भारती, उत्तर क्षेत्र के सचिव देशराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में PM मोदी की रैली में जुटेंगे 50 हजार लोग, वार्ड मेम्बर से लेकर मंत्री तक सभी प्रतिनिधि करेंगे शामिल, 500 LED लगेंगी- भाजपा

Wed May 18 , 2022
हमारे मंत्री जिला परिषद व वार्ड पंच सहित स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ 11 जिलों में तैनात रहेंगे : जयराम एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने वर्चुअल बैठक में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को शिमला के रिज मैदान पर एक जनसभा को […]

You May Like

Breaking News