मनाली-रोहतांग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मनाली
मनाली-रोहतांग मार्ग पर रानीनाला के निकट आज दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक कार गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में वाहन चालक नरेंद्र कुमार, निवासी गांव सिमसा, मनाली (जिला कुल्लू), तथा रणजीत सिंह और हरविंदर सिंह, दोनों निवासी होशियारपुर (पंजाब) शामिल हैं। चौथे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायल रवि कुमार को उपचार हेतु मनाली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डीएसपी मनाली डी. शर्मा ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार युवक रोहतांग की ओर घूमने जा रहे थे।

रानीनाला के निकट गाड़ी अनियंत्रित होकर फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया।

चारों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मनाली अस्पताल भेजा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

परम पावन दलाई लामा के कारण से धर्मशाला को मिली वैश्विक पहचान- उप मुख्यमंत्री

Mon Jul 7 , 2025
हिमाचल की विविधता को समृद्ध करती है तिब्बती संस्कृति एप्पल न्यूज, शिमला तिब्बती समुदाय के आध्यात्मिक गुरू परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्म दिवस के अवसर पर छोटा शिमला स्थित सम्भोटा तिब्बतन स्कूल में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत […]

You May Like